UP के महोबा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां भाजपा के विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े फायरिंग की. दरअसल मामला चन्देल कालीन गढ़ी में हुआ. जहां दशहरा के पर्व के बाद हो रही शस्त्र पूजा में विधायक और उनके सभी साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. जानकारी के मुताबिक घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बीजेपी विधायक के आवास की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिली है.
चारों तरफ पसरा सन्नाटा
अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. हर तरफ एक दहशत का माहौल दिखाई दिया. शस्त्र पूजा के बाद विधायक और उनके साथियों ने पगड़ी पहनने के बाद यह फायरिंग की थी. वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर फायरिंग कर रहे हैं. इस दौरान सभी जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए अपना हाथों में राइफल, बन्दूक, लाइसेंसी रिवाल्वर और पिस्टल लेकर फायरिंग करते रहे. कुछ लोगों का कहना है कि यह फायरिंग सालों पुराना राजपूताना दबदबा कायम रखने के लिए भाजपा विधायक और उनके साथियों ने की है.
















Leave a Reply