कानपुर के कोयला नगर में चचेरे भाइयों की हादसे में मौत, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Spread the love

कानपुर के चकेरी स्थित कोयला नगर के पास सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत हो गई. सोमवार की रात दोनों मोटरसाइकिल से शादी में जाने के लिए निकले थे. कोयला नगर के पास पीछे से ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी. बाइक आगे खड़े एक ट्रक से भिड़कर डिवाइडर से टकरा गई. दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया. मंगलवार को परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

शादी समारोह में होना था शामिल

पुरवा पनकी निवासी मोहित पासवान (22) और सत्यम पासवान(20) चचेरे भाई थे. परिवार वालों के मुताबिक दोनों सोमवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से औंग जाने के लिए निकले थे. वहां पर उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था. कोयला नगर के पास इनकी बाइक पर पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वो आगे खड़े ट्रक में भिड़े और उसके बाद डिवाइडर से टकरा गए. दोनों की मौके पर मौत हो गई.

मजदूरी करके घर में कर रहे थे सहयोग

मोहित के परिवार में पिता सुरेन्द्र पासवान के अलावा मां रन्नो के अलावा चार और भाई है. जिनमें गोलू, अमित सुमित और महेन्द्र भी छोटे मोटे काम करके परिवार में आर्थिक तौर पर सहयोग करते हैं. इसी तरह सत्यम के परिवार में पिता वीरेन्द्र, मां अनीता के अलावा तीन और भाई अरुण, सुंदरम और लवकुश है. सुरेन्द्र और सत्यम दिहाड़ी मजदूर थे. और दोनों अपने घरों में कमाई में ज्यादा हिस्से के साथ सहयोग करते थे.

इंस्पेक्टर चकेरी अशोक दुबे के मुताबिक ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पीड़ित परिवार की तरफ से जो भी तहरीर दी जाएगी उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *