कानपुर प्रयागराज हाइवे पर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Spread the love

कानपुर प्रयागराज हाइवे पर सरसौल ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार दाे युवकों की मौत हो गई. मृतक अपने रिश्तेदार के साथ बहन के घर फतेहपुर में खिचड़ी देने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनो काे सूचित किया.

महाराजपुर के बैजाखेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय शिव कुमार सूरत में प्राइवेट नौकरी करता हैै. परिवार में मां विमला और बड़ा भाई राजकुमार और बहन मोनी है. परिजनेां ने बताया कि शिव कुमार नये साल पर अपने घर आया था. शनिवार दोपहर को वह गांव के ही रिश्तेदारी में चाचा लगने वाले अजय के साथ बाइक से बहन मोनी के ससुराल फतेहपुर के तेंदुली गांव जा रहा था  तभी सरसौल ओवर ब्रिज पर बाइक तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे हेलमेट न पहने होने से शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस अजय को कांशीराम अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया.

हादसे की जानकारी पाकर दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से हादसा हुआ है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *