कानपुर के रमईपुर में बंद घर में मिला युवक का रक्तरंजित शव, चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत

Spread the love

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर स्टेट बैंक के पास बंद घर में युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. युवक का चेहरा पूरी तरह से क्षत विक्षत था और कमरे की दीवार खून के छींटों से रक्तरंजित थी. इलाकाई लोगों के मुताबिक यह मकान पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है. प्लॉट के गेट पर पुलिस अधिकारी का बोर्ड भी लगा है.

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि प्लॉट में खुला था ऑटो रिक्शा चार्जिंग सेंटर. सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है. पुलिस ने युवक के परिजनो को सूचना दे दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *