गोविंद नगर थाने के बाहर पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता का आत्मदाह का प्रयास, Fb पर किया था आगाह

Spread the love

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रेप के आरोपी पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप बजरंगी ने थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे समय रहते बचा लिया गया और पुलिस गाड़ी बैठकर ले गयी. पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा है.

बताया जा रहा है कि दिलीप बजरंगी ने आत्मदाह की कोशिश करने से 2 घंटे पूर्व फेसबुक पर लाइव आकर दी थी आत्मदाह करने की चेतावनी लेकिन जब उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मदाह करने से पूर्व आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और बचाकर अपनी गिरफ्त ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *