बर्रा में गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर गैंगस्टर छाप रील बनाने में अजय ठाकुर गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर की बर्रा पुलिस ने आज अजय ठाकुर को जरौली फेस 1 घर के पास से गिरफ्तार लिया. इस पर आरोप है कि इसने दो दिन पहले गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर गैंगस्टर छाप रील बनाकर वीडियो वायरल किया था. इसने काले रंग की लग्जरी कारों का काफिला निकालकर अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाया. DCP साउथ ऑफिस के पास बिना नंबर प्लेट की 10 कारों में आए गैंगस्टर के साथियों ने हूटर बजाते हुए जमकर स्टंट किया. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

बताया जा रहा है कि कार में गैंगस्टर के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी बैठी थी. तेज आवाज में बज रहे गानों पर लोग जमकर डांस कर रहे थे. ये गाड़ियां न सिर्फ तेज रफ्तार से दौड़ीं, बल्कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ड्राइविंग करने से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ी.

मामला निराला नगर का है

DCP साउथ आशीष श्रीवास्तव ने कहा- मामला संज्ञान में आया है. बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां हैं। ये किसकी गाड़ियां हैं, इसका पता किया जा रहा है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 50 सेकेंड के वीडियो में क्या है

मंगलवार को पूरे स्टंटबाजी का 50 सेकेंड का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि गैंगस्टर अजय ठाकुर की काली स्कॉर्पियो में काले रंग के कपड़े में लड़की बैठी है. जो उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. इस गाड़ी के पीछे 9 ब्लैक गाड़ियों का काफिला भी चल रहा है. काफिले की 2 गाड़ियों में हूटर और एक में राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा है. गाड़ियों का काफिला एक साथ निराला नगर ग्राउंड पर पहुंचा. वहां पर गाड़ियों को एक पेड़ के आसपास गोल-गोल घुमाया जा रहा है. साथ ही ब्रेक लगाकर गाड़ी को स्किट कराने का प्रयास किया जा रहा है. ग्राउंड पर जमकर स्टंटबाजी की जा रही है. गाड़ी में बैठी लड़की ने काला चश्मा लगा रखा है और हाथ हिला रही है.

इस वीडियो की रील बनाकर गैंगस्टर ने अपने अजय ठाकुर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया है. इस रील में गाना लगा है-छोरा ले के काली कार भीतर Illegal हथियार फायर मारे तेहड़ फेहड़ गुर्गमा माचे जमाना पार…। पकड़ने पहुंची पुलिस तो ईंट से हमला किया.

अजय ठाकुर की अरेस्टिंग के लिए पुलिस उसके घर पहुंची. इस पर वह छज्जे पर लटक गया. आत्महत्या की धमकी दी. पुलिस ने पकड़ना चाहा, तो ईंट से हमला किया. इसके बाद खुद के सिर भी ईंट मारी. पुलिस ने जिलाबदर होने के बाद भी जिले में होने पर अजय के खिलाफ FIR दर्ज की है. साथ ही पुलिस पर हमला, आत्महत्या की कोशिश करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *