मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे. वह यहां पर कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी-उत्तराखंड की महिला सांसदों व विधायकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है. करीब एक घंटे तक सीएम योगी यहां रहेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलिपैड का निर्माण किया गया है। मंच पर उत्तराखंड की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो सौंपा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा-उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला सदस्यों का कानपुर में स्वागत है. बीते 3 वर्ष में विधानसभा नए-नए प्रयोग के लिए जानी जा रही है. विधानसभा पेपरलेस भी हो सकती है. विधानसभा में कई बार जरूरी विषयों पर चर्चा नहीं हो पाती है. जब समाज के सभी वर्ग के साथ बैठते हैं तब दलीय चर्चा से ऊपर उठकर बात करते हैं. उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ने महिला होने के नाते बेहद जरूरी मुद्दे उठाए.
मालूम हो कि कानपुर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन जोन एक के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र की महिला विधायकों का सम्मेलन बुधवार को मंधना स्थित इटरनिटी होटल में हो रहा है. सम्मेलन का शुभारंभ 11.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के अलावा समापन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहे.
सम्मेलन में कुल 54 महिला विधायक है. इसमें उत्तराखंड से छह बाकी उत्तर प्रदेश से हैं. इसमें से ज्यादातर विधायक मंगलवार की शाम यहां आ गईं. इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गई. इसमें महानगर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. इससे पहले दिन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर व जिलाधिकारी की टीम ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया.
आठ जनवरी के कार्यक्रम के लिए 10 पुलिस अधिकारी और 500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. उत्तराखंड से इस आयोजन में आई सभी महिला विधायकों रेखा आर्या, सरिता आर्या, सविता कपूर, ममता राकेश, रेनू विष्ट, पार्वती दास भागीरथी, अनुपमा रावत, आशा नौटियाल, डॉ. कल्पना सैनी व माला राज्यलक्ष्मी शाह को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है.
















Leave a Reply