फतेहपुर में खखरेरू थाना ससुर खदेरी नदी के पास आज सबेरे-सबेरे बड़ा हादसा उस वक़्त टल गया जब चलती रोडवेज बस में भीषण आग लग गयी. सड़क पर धू-धू कर जलने लगी रोडवेज बस और ड्राइवर व क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई. बस में ड्राइवर व क्लीनर के अलावा एक भी यात्री सवार नहीं था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया. परिचालक देश दीपक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी.
फतेहपुर में चलती रोडवेज बस में भीषण आग, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान
















Leave a Reply