फतेहपुर में छात्राओं से भरी प्राइवेट बस चलते ट्रेलर के पीछे घुसी: 24 घायल, 12 की हालत गंभीर

Spread the love

फतेहपुर में औंग थाना के छिवली नदी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें चलते ट्रेलर के पीछे से प्राइवेट बस जिसमें टूर पर जा रहीं छात्राएं सवार थीं, घुस गयी. इस हादसे में करीब 24 छात्राएं घायल हो गयी. ITBP के जवानों ने घायल छात्राओं को बस से बाहर निकाला 12 छात्राओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी की 70 छात्राएं जो कक्षा 9 और 11 की हैं, टूर पर IIT कानपुर जा रही थी बस चालक की लापरवाही से यह चलते ट्रेलर के पीछे जा घुसी. घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर हटवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *