कानपुर के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के ठाकुर चौराहे पर शादी समारोह में आई घोड़ी ने मासूम बच्चे को लात से जबरदस्त प्रहार किया जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गयी.
घटना का पूरा ब्यौरा CCTV कैमरे में कैद हो गया जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि बच्चा घोड़ी के पिछवाड़े से जैसे ही निकता है कि घोड़ी पिछली टांगों से जबरदस्त प्रहार कर देती है जिससे बच्चा उछलकर जमीन पर गिरता है और फिर कभी नहीं उठ पाता शादी की सारी खुशियां गमी में तब्दील हो जाती हैं.
जानिए पूरा मामला
हनुमंत विहार ठाकुर चौराहा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ई-रिक्शा चालक हैं।, सुरेश ने बताया- रविवार को इलाके में रहने वाले एक बाजपेई परिवार में शादी थी. उनके बेटे की बारात जाने से पहले मेरे घर के पास मंदिर में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर परिवार के साथ पूजा करने आया था. इस दौरान मेरा 6 साल का बेटा कृष्णा मंदिर के पास से गुजर रहा था. इस दौरान घोड़ी ने पीछे से गुजर रहे कृष्णा को लात मार दी. इससे कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया. मोहल्ले व परिवार के लोग पहले कर्रही के एक निजी अस्पताल में ले गए.
हालत गंभीर होने के चलते साकेत नगर के एक निजी अस्पताल और फिर वहां से रीजेंसी गोविंद नगर और फिर सर्वोदय नगर रीजेंसी रेफर किया गया. सोमवार दोपहर को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी मिलते ही हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय सिंह मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरा घटनाक्रम दिखा. बच्चे के पिता सुरेश चंद्र ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया.
















Leave a Reply