कानपुर के सिखटिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

कानपुर में महाराजपुर के सिखटिया गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में बारह वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी. मंगलवार सुबह डीसीपी किशोरी के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. परिजन किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम लगभग पांच बजे बकरियां चराकर किशोरी दिव्यांशी घर वापस आई थी पिता रामनरेश रैदास ने बताया कि एक बकरी जंगल में खो गई थी, उसी को दोबारा वापस लेने अकेले गई थी और तब से वापस नहीं लौटी.

पिता राम नरेश और मां मंजू ने शाम तक खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर अन्य लोगों को जानकारी दी. देर रात पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है. आसपास खेतों, जंगलों और संदिग्ध जगहों में तलाश की जा रही है. सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *