कानपुर के फैथफुल गंज में कबाड़ी के मकान में जबर्दस्त विस्फोट, बुजुर्ग की मौके पर मौत

Spread the love

कानपुर के रेल बाजार थाना अंतर्गत फैथफुल गंज के गोरा कब्रिस्तान इलाके में एक मकान में विस्फोट हो गया जिसमें एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई है. विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया. आनंन फनन में लोगों ने इसकी सूचना रेल बाजार पुलिस की दी.

जानकारी के अनुसार कबाड़ का काम करने 65 वर्षीय मो रहुफ की मौके पर मौत हो गई. घटना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पाया है वही डीसीपी पूर्वी ने बताया घटना संदिग्ध है. इस घटना की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है.

रेल बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि फेथफुलगंज गोरा कब्रिस्तान निवासी मोहम्मद रऊफ (65) कबाड़ का काम करता था. मंगलवार को उनके घर में अचानक से तेज विस्फोट हुआ. मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर देखा तो उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था. सूचना पर रेलबाजार थाने की पुलिस, डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *