कानपुर में वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, सड़क पर लगाया जाम; फूंकीं बिल की प्रतियां

Spread the love

कानपुर में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहा अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी है. यूपी बार काउंसिल ने पूरे प्रदेश में न्यायिक कार्य ठप रखने का आवाहन किया था, जिसके चलते सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

इसी क्रम में कानपुर में भी बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शताब्दी गेट के पास वकीलों का धरना सुबह से ही शुरू हो गया. इस दौरान कुछ उत्साही अधिवक्ताओं ने आंदोलन को धार देने के लिए शताब्दी गेट के बाहर सड़क जाम कर दी वहीं, वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां भी विरोध स्वरूप फूंक दी.

नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में काम बंद कराया. इसके साथ ही ट्रेजरी कार्यालय का भी घेराव किया. करीब एक घंटे से सड़क जाम कर अधिवक्ता नारेबाजी कर रहे है. एडवोकेट अमेंडमेंड बिल के विरोध में बीते शुक्रवार से अधिवक्ता हड़ताल पर है.

आज बिल के विरोध में बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने शताब्दी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया. कल भी हम जीते थे… आज भी हम जीतेंगे… अधिवक्ता एकता जिंदाबाद… काला कानून वापस लो… के अधिवक्ताओं ने नारे लगाए. नारेबाजी के दौरान अधिवक्ताओं ने बिल की प्रतियां फूंकी.

बिल की प्रतियां लहराकर नारेबाजी करते अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए वकीलों ने शताब्दी गेट सड़क के बीचों-बीच बाइक खड़ी कर रोड जाम कर दी. इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. चार पहिया वाहनों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई व महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि यह बिल अधिवक्ताओं के विरोध में है. कहा कि यह बिल संसद में नहीं रखा जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *