पत्नी को वीडियो कॉल कर घर आने को बोला, इंकार के साथ धमकी मिलने के बाद रेत लिया गला

Spread the love

कानपुर में पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया. पहले घर वापस आने की जिद की. पत्नी नहीं मानी तो उसके सामने ही अपने पेट और सीने पर कई बार चाकू मारे. फिर अपनी गर्दन रेत ली. ये मंजर देख पत्नी रोते-चिल्लाते हुए उसे रोकने लगी, लेकिन वह नहीं माना.

परिजन युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे. वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना गुरुवार दोपहर की नौबस्ता के योगेंद्र विहार की है. पिता ने बताया- 2 अप्रैल को बहू की कॉल आई थी. उसने कहा था कि मैं कुछ ऐसा कर दूंगी कि तुम कल अपने बेटे की शक्ल नहीं देख पाओगे.

घटनास्थल पर खून दिख रहा है, लोग पास में खड़े हैं.

2 साल पहले हुई थी शादी: योगेंद्र विहार निवासी दिनेश उर्फ अजय बजरंगी (26) पेशे से सिलाई कारीगर थे. उनके घर में पिता रामबाबू विश्वकर्मा, मां छंगी देवी और 4 भाइयों का परिवार रहता था. 22 जून 2023 को दिनेश की शादी फतेहपुर के धारूपुर निवासी राधा से हुई थी.

शादी के बाद से घर में आए दिन कलह होती थी. राधा परिवार से अलग रहने की जिद करती थी. दिनेश 8 महीने से बारादेवी में किराए का कमरा लेकर परिवार से अलग रहने लगा था. पिछले हफ्ते मोबाइल पर ज्यादा बात करने को लेकर दिनेश का पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद राधा मायके चली गई.

गुरुवार को अजय अपने पिता के पास योगेंद्र विहार पहुंचा. यहां उसने पहले घर वालों से बात की। फिर वीडियो कॉल पर राधा से बात की. उसने पत्नी से घर आने को कहा. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और उसने चाकू से अपना गला रेत लिया.

मां बोली- बहू से परेशान रहता था बेटा:  मां संगीता देवी ने बताया- मेरा बेटा बहू से परेशान रहता था. वो खाना बनाकर नहीं देती थी, साथ उससे मारपीट करती थी. आय दिन दोनों का झगड़ा होता था. उनके पड़ोसी भी हम लोगों को बताते थे कि अपने बेटे को बुला लो, नहीं तो तुम्हारा बेटा कहीं चला जाएगा.

पिता बोले- बहू ने फोन कर मुझे भी धमकाया था: पिता राम बाबू ने बताया- हम तो पूजा करने मंदिर गए थे, तभी पता चला कि बेटे की मौत हो गई. वो टेंशन में रहता था। बहू ने कल मुझे धमकी दी थी कि बेटे का चेहरा अब देख नहीं पाओगे. बहू मेरे बेटे को झांडू से पीटती थी.

उसने 2 अप्रैल को कॉल की थी। धमकाते हुए कहा था कि अपने बच्चे से मिल सकते हो तो आखिरी बार मिल लेना, तुम्हें तो मैं जेल भिजवाकर मानूंगी. तभी तुम्हारे दिमाग ठीक होंगे.

परिजनों ने बताया कि वीडियो कॉल पर बात करते-करते वह किचन में गया और चाकू उठा लिया. वीडियो कॉल पर पत्नी के सामने ही उसने खुद को कई चाकू मारे. यह देखकर उसकी पत्नी चीखने लगी. उसकी चीख सुनकर उसके पिता रामबाबू, भाई और परिवार के अन्य लोगों को घटना का पता चला.

डीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *