नमस्ते इंडिया दूध डेरी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गोविंदनगर वनवे ओवरब्रिज की घटना

Spread the love

कानपुर के गोविंदनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नमस्ते इंडिया दूध डेरी की गाड़ी गोविंदपुरी ढाल से नीचे चावला की ओर जा रही थी. इस दौरान गाड़ी बेकाबू होकर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई.

हादसे में मोटरसाइकिल सवार कृष्ण मोहन शुक्ला और योगेंद्र सिंह घायल हो गए. कृष्ण मोहन शुक्ला गाड़ी के नीचे दब गए। हाइड्रा की मदद से गाड़ी को उठाकर उन्हें निकाला गया. घायलों को पहले रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया.

कृष्ण मोहन शुक्ला को बाद में हैलट अस्पताल रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कृष्ण मोहन बर्रा 2 के ईडब्ल्यूएस 687 के निवासी थे.

दूसरे घायल योगेंद्र सिंह पुखरायां, कानपुर देहात के रहने वाले हैं. उनका इलाज रीजेंसी अस्पताल में जारी है.पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है.

मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है. हैलट अस्पताल में पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *