CM योगी का कानपुर आगमन कल, PM मोदी के कानपुर दौरे के पूर्व तैयारियों का लेंगे जायजा; पनकी भी जाएंगे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के कार्यक्रम से पहले कल रविवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री योगी सीएसए के मैदान का निरीक्षण करेंगे, जहां प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा होगी.

अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर कर सकते हैं CM योगी: मुख्यमंत्री अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं. वे नयागंज से लेकर गीतानगर स्टेशन के बीच यात्रा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने जाएंगे. मुख्यमंत्री पनकी पावर हाउस का भी निरीक्षण कर सकते हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे PM मोदी: बता दें कि प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में विशाल जनसभा करेंगे. पीएम मोदी जनसभा से ही अंडरग्राउंड मेट्रो (सेंट्रल स्टेशन से चुन्नीगंज स्टेशन), घाटमपुर स्थित नियवेली पावर प्लांट और पनकी पावर हाउस का लोकार्पण भी करेंगे.

मेट्रो में सफर का कार्यक्रम हो सकता है निरस्त: सूत्रों के मुताबिक नयागंज स्टेशन से गीतानगर स्टेशन के बीच प्रधानमंत्री की मेट्रो की यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो सकता है.

सीएसए ग्राउंड में जनसभा के लिए जर्मन हैंगर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. पीएम मोदी सीएसए विवि के हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे कैम्पस स्थित जनसभा स्थल जाएंगे. वहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीधे हेलीपैड आएंगे और उड़ान भरेंगे.

कैंपस में बनाई जा रहीं 3 पार्किंग: सीएसए कैंपस में तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं, विवि कैम्पस में तीन पार्किंग बनाई जा रही हैं जिसमें एक फॉर्म हाउस है, जहां छात्रों के प्रैक्टिस का पके हुए गेहूं की फसल खड़ी है. विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह की अनुमति के बाद फसलों को काटने का काम भी तेजी से चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *