कानपुर में आने वाले 5 दिन होंगे बेहद गर्म: पारा पहुंचा 42 डिग्री, अब रात भी होने लगी गर्म

Spread the love

कानपुर में लू का कहर शुरू हो गया है. इस सीजन में पहली बार 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 25 अप्रैल तक लू का सितम जारी रह सकता है. दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के आने से गर्मी अचानक से बढ़ गई है.

5 डिग्री तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी: मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया  जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगे भी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रह सकती है.

न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री बढ़ा वहीं न्यूनतम तापमान में भी 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना होगा. बिना बरसे निकल गए बादल मौसम विभाग ने कानपुर में बीते 2 दिनों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था  लेकिन बीते 2 दिनों में बारिश और आंधी नहीं चली. हालांकि हवाएं चलती रही। रविवार को 10.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. अगले 5 दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *