कश्मीर से शुभम का शव कानपुर लाया जा रहा: फ्लाइट लखनऊ लैंड करेगी, CM योगी सुबह भीतरगांव पहुंचेंगे

Spread the love

कश्मीर के पहलगाम से शुभम द्विवेदी (31 साल) का शव कानपुर लाया जा रहा है. कश्मीर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E2703 बुधवार रात 10.30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. साथ में पिता और फूफा हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 बजे जाएंगे शुभम को श्रद्धांजलि देने हाथीपुर गांव. सुबह नौ बजे लखनऊ से निकलेंगे. चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

लखनऊ से कानपुर के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाकर शुभम का शव उनके पैतृक गांव हाथीपुर में पहुंचाया जाएगा. शव का अंतिम संस्कार कल, गुरुवार को राजकीय सम्मान से होगा. उनके घर पर परिजन, रिश्तेदार और दोस्तों का जमावड़ा है. सीएम योगी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुबह 9.30 बजे कानपुर पहुंचेंगे.

योगी ने शुभम के पिता से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी है. शुभम उन 27 पर्यटकों में शामिल थे, जिन्हें मंगलवार को पहलगाम ने आतंकियों ने गोली मार दी. 2 महीने पहले उनकी शादी हुई थी. शुभम 17 अप्रैल को पत्नी एशान्या और परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने गए थे. पत्नी ने परिवार को फोन पर बताया- आतंकियों ने पहले नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी. जब मैंने उनसे कहा कि मुझे भी गोली मार दो…. इस पर आतंकियों ने कहा- तुम्हें नहीं मारेंगे, तुम जाकर मोदी और सरकार को बताओ…इसीलिए तुम्हें छोड़ रहे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी बेहोश हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *