कानपुर में गणेश प्रतिमाओं के सामने पहुंचा नगर निगम का बुलडोजर, मेयर बोलीं- अतिक्रमण हटेगा

Spread the love

कानपुर के निराला नगर इलाके में फुटपाथ पर लगी गणेश प्रतिमाओं को हटाने के लिए आज मेयर प्रमिला पांडेय और नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा. इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और मूर्ति बनाने व बेचने वाले कलाकार घबरा गए. एक महिला मूर्तिकार तो रोते हुए और हाथ जोड़कर बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं. मेयर के सामने मूर्ति कलाकारों ने गणेश पूजा तक का समय दिए जाने की गुहार लगाई.

काफी मान मनौव्वल के बाद मेयर ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन घंटे का समय दिया. नगर निगम ने इस दौरान कई मूर्ति कलाकारों से यूजर चार्ज के नाम पर दो हजार रुपये की रसीद भी काटी. इस मामले पर मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है. हालांकि, कलाकारों की परेशानी को देखते हुए उन्हें कुछ समय दिया गया है, ताकि वे अपनी प्रतिमाएं हटा सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *