शुभम साहू, घाटमपुर।
कानपुर के घाटमपुर विकास खंड अंतर्गत कार्य करने वाले रोज़गार सेवकों का एक सप्ताह से अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है. अभी तक रोज़गार सेवकों के धरने पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा. शासन के आदेशों के विरुद्ध जाकर विकास खंड अधिकारी रोज़गार सेवकों का मानदेय भुगतान न कर उनको अपने मन मुताबिक भुगतान कर रहे हैं जिसको लेकर रोज़गार सेवकों का धरना चल रहा है.
आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. पांच वर्षों में महज 15 माह का ही भुगतान अधिकारियों के द्वारा किया गया है. और जब इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाती है तो अधिकारी गोलमोल जवाब देकर टरका देते हैं जिससे परेशान होकर रोज़गार सेवकों ने काम बंद कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं.अगर रोज़गार सेवकों का समय से मानदेय भुगतान किया होता है तो जिले स्तर के अधिकारियों के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे. रोज़गार सेवकों के चल रहे धरने में समाज सेवक ने पहुंच कर रोज़गार सेवकों की ताकत को मजबूत करने का काम किया.
















Leave a Reply