कानपुर के चकेरी में 5 महीने की प्रेग्नेंट का शव फंदे से लटका मिला. सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग पहुंचे. परिवार के लोगों का कहना है कि पति और सास ने हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया है. उन्होंने कहा-खाने को लेकर बेटी का सास से विवाद हुआ था. इसी के बाद घटना को अंजाम दिया गया.
राखी बांधने घर आई थी: राजा मार्केट के सैनिक नगर के रहने वाले उमेश ने बताया- मेरी 3 बेटियां हैं. इसमें आकांक्षा (26), रीता और दीपा है. आकांक्षा की शादी 17 नवंबर 2024 को परदेवनपुरवा के रहने वाले रोहित वर्मा के साथ हुई थी. रोहित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है. पिता उमेश ने कहा- मेरी बेटी आकांक्षा अभी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी. उन्होंने बताया- रक्षाबंधन के दिन बेटी-पति के साथ ममेरे भाइयों को राखी बांधने घर आई थी.
रविवार रात सास से हुआ था विवाद: उन्होंने बताया- यहां से वह शाम 5 बजे ससुराल चली गई थी. आज सुबह हमारे पास जानकारी आई तो हम उसके घर पहुंचे. उनका कहना है कि रविवार रात खाने को लेकर बेटी का सास चैनावती से विवाद हो गया था, जिसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर शव फंदे से लटका दिया.
सूचना पर मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने ससुरालीजनों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया. चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply