शुभम साहू, घाटमपुर।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहें हर घर तिरंगा अभियान के तहत कानपुर के घाटमपुर में भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष ग्रामीण के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं. भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित करते हुए यात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों सहित युवाओं और महिलाओं नें हिस्सा लिया.
तिरंगा यात्रा में बच्चों सहित युवाओं में देख प्रेम के लिए उत्साह देखने को मिला. जिला अध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सचान, डॉक्टर रणजीत भाजपा नेता, बृजेंद्र भाजपा मंडल अध्यक्ष, रीतेश,पिंटू परमार,चंद्रभान परिहार, बच्चों सहित भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सजेती कस्बे से यात्रा प्रारंभ करते हुए बिहारेश्वर मंदिर यात्रा का समापन किया गया.
















Leave a Reply