कानपुर में अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति तोड़ी, इलाके में तनाव…CCTV से आरोपियों की तलाश

Spread the love

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र की सफीगंज चौकी के ठीक सामने अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. मंगलवार की सुबह पुजारी विजय शंकर त्रिवेदी की नजर जब खंडित मूर्ति पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही रायपुरवा और सीसामऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कराया. पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है.

नई प्रतिमा की स्थापना: पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके. स्थानीय लोगों और सम्मानित व्यक्तियों के सहयोग से नई मूर्ति मंगाकर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *