UP के कौशांबी जिले में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया. बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपए के गहनों से भरा बैग लूट लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी. घायल व्यापारी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है.
लूट का कर भागे 5 लाख के गहने: घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो गांव के पास स्थित ससुर खदेरी नदी पुल की है. जहा सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा रोजाना की तरह रविवार सुबह घर से गहनों का बैग लेकर दुकान जा रहे थे. तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी से बैग लूटने की कोशिश की, विरोध करने पर बदमाशों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर व्यापारी को घायल कर दिया.
इलाके में दहशत का माहौल: गोली व्यापारी के कंधे पर लगी, घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब पांच लाख रुपए के गहने थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी से पूछताछ कर जांच शुरू की, दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल.
क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक? अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल व्यापारी से कर पूछताछ की, पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश फैजीपुर की तरफ भागे हैं, प्रमुख स्थानों पर पुलिस संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही है. वही पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी.
















Leave a Reply