कानपुर देहात में बड़ा हादसा, सवारी से भरी मारुति वैन तालाब में डूबी, चार लोगों की मौत

Spread the love

कानपुर देहात में बड़ा हादसा हो गया. शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी के पास मारुति वैन तालाब में डूब गई. हादसे के समय मारुति वैन में 10 लोग सवार थे. तालाब में डूबकर चार लोगों की मौत हो गई. जब​कि 6 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया. बताया गया कि सभी लोग कानपुर से रसूलाबाद की ओर जा रहे थे. 

मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल: मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे हैं. बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. तेज रफ्तार होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे तालाब में जा गिरी. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू चलाया. 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया. वहीं, चार लोगों की डूबकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

तेरहवीं से लौट रहे थे कार सवार:  पूछताछ में पता चला तक कार सवार सभी लोग तेरहवीं कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे थे. घायलों को सीएचसी शिवली में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री, हिमांशी व उनका दो वर्षीय बेटा शिव शामिल हैं. वहीं कृतिका, सुधा, वानी, कान्हा व सुधांशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. चालक राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *