लखनऊ‑बांगरमऊ मार्ग पर नेवलगंज गांव के पास रविवार को गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में डंपर के नीचे चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे डंपर को हटाने का प्रयास शुरू किया गया वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए.
ग्रामीणों ने बताया कि डंपर बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी नेवलगंज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर पलट गया. फिलहाल पुलिस व स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. घायलों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं.
















Leave a Reply