रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित एकडला घाट पर यमुना नदी में डॉल्फिन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई जिसका वीडियो एक स्थानीय मछुआरे ने मृत डॉल्फिन का बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉल्फिन के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के आलाधिकारी पूरे घटनाक्रम के जांच पड़ताल में जुट गई. फिलहाल डॉल्फिन की मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है. हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
















Leave a Reply