पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के जवाहर नगर निवासी प्राइवेट नौकरी करने वाले मनीष शुक्ला की दो बेटियों में से बड़ी बेटी प्रगति शुक्ला सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में दसवीं की छात्रा है. मां शालिनी शुक्ला करीब एक साल से स्पाइन की दिक्कत के चलते बीमार चल रही थी. उन्हें चलने फिरने में भी काफी दिक्कत बढ़ गई थी. उनकी बीमारी के समय ही प्रगति ने हाई स्कूल की परीक्षा दी. बड़ी बेटी होने के नाते प्रगति ने न सिर्फ घर के काम काज कर मां को आराम दिया बल्कि मन लगाकर पढ़ाई के बाद परीक्षा भी दी और बुधवार को जब परीक्षा का परिणाम आया तो प्रगति ने 97.4% प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

परीक्षा परिणाम आने के बाद प्रगति के मा पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. उन्होंने कहा कि उनके दो बेटियां है पर दोनों ने कभी बेटों की कमी का एहसास नहीं होने दिया. परीक्षा के समय घर के काम भी किए ताकि मां को आराम मिल सके और मन लगाकर पढ़ाई भी की ,उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है.
















Leave a Reply