रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि महिला को डिलीवरी के बाद ब्लड चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई.
मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला को गलत ब्लड चढ़ाया गया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि मृतक महिला खागा कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर गांव की रहने वाली थी, जबकि यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिशन हॉस्पिटल का है.
















Leave a Reply