हैलट से फरार एनकाउंटर में घायल बदमाश को पुलिस ने दोबारा पकड़ा, झाड़ियों में छिपा था मुन्ना खान

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया. बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी सुरक्षा में 4 पुलिस वाले लगे थे. इसी बीच पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला.

पुलिस चौराहे पर अलर्ट हो गई, गाड़ियों को रोककर फरार बदमाश को ढूंढती रही. इसी बीच बदमाश दोबारा पकड़ लिया गया. हालांकि, उसे कहां से पकड़ा गया, ये अभी स्पष्ट नहीं. सूत्रों की मानें तो उसे हैलेट के पीछे झाड़ियों से पकड़ा गया. पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाश ने भागने की कोशिश की थी, उसे डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार की टीम ने दबोच लिया.

मालूम हो कि बर्रा में सिंह ढाबा के सामने से जा रहे युवक को रोक कर उसकी बाइक और मोबाइल लूटने वाले बदमाश मुन्ना खान को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच कर हैलट अस्पताल भेजा था , वहां से पुलिस को चकमा देकर शातिर फरार हो गया.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया था कि बीते 15 अप्रैल की रात्रि करीब 3.30 बजे इलाके के मोहित निषाद को तमंचे के बलपर रोक कर पल्सर बाइक, 5 हज़ार रुपये और मोबाइल लूट ली गयी थी. मामले में पुलिस पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी.

इधर गुरुवार रात्रि लगभग 01:45 बजे फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपितों पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित को हैलट में भर्ती कराया गया, जहाँ से वो फरार हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *