पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के हनुमंत विहार में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने किराना दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के वक्त किराना दुकानदार की बुजुर्ग मां घर पर ही मौजूद थी.
आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन.
11 साल पहले छोड़ कर जा चुकी थी पत्नी: हनुमंत विहार निवासी माया देवी अपने 40 वर्षीय बेटे विकास उर्फ सोनू के साथ रहती हैं. सोनू घर पर ही किराना दुकान चलाता था. पत्नी 11 वर्ष पूर्व छोड़ कर जा चुकी है। माया ने बतायाा कि शुक्रवार दोपहर सोनू घर पर आया और बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है. उसने घर के पास रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के बेटे कपिल यादव पर आरोप लगाया.
इसी दौरान कपिल घर के बाहर से निकला तो सोनू ने उससे मोबाइल लौटाने को कहा, इस पर आरोपी कपिल उग्र हो गया. विरोध पर उसने चेहरे पर मुक्के मारने शुरू कर दिए. एक मुक्का सोनू के नाक पर लगा तो वह सिर के बल जमीन पर जा गिरा, गिरते ही बेहोश हो गया. इस बुजुर्ग मां चीख पुकार करने लगी। शोर गुल सुन पड़ोसी जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला, इसके बाद सभी उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान जमीन पर गिरने से युवक की मौत की बात सामने आई है. युवक को हिरासत में लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
चीखती रही मां, मगर नहीं माना आरोपी: मां माया देवी ने बताया कि बेटे ने जब कपिल आए दिन बेटे से शराब के लिए रुपये खर्च कराता था. शुक्रवार को भी दोपहर में साथ में बैठ कर शराब पी थी, इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी कर लिया. जब यही बात बेटे ने कही तो आरोपी भड़क गया, और मुक्के मारने शुरू कर दिए. मां छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.
आज थी सोनू की शादी की सालगिरह: भाई की मौत की सूचना पर ससुराल से पहुंचीं बहनें रजनी और नीलम ने बताया कि आज ही भाई की शादी की सालगिरह थी. रोडवेज से रिटायर्ड पिता संतोष का कोरोना काल में निधन हो चुका है, एक भाई की भी 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है. इकलौता भाई ही मां का सहारा था.
















Leave a Reply