रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फ़तेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित खेलदार मोहल्ले में उस समय अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया जब एक महिला बैंक से अपने खाते से 39 हज़ार रुपये निकाल कर बाहर निकली और घात लगाए बैठी दो महिलाएं रुपयों का बैग छीन कर भागने का प्रयास करने लगी. लोगों और बैंक गार्ड द्वारा महिलाओ को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया.
पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के उसरैना गाँव निवासी मो० रियाज की पत्नी शबाना बेगम अपनी के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित खेलदार मोहल्ले के बैंक ऑफ बड़ौदा मैं अपने खाते से 39 हज़ार रुपया निकालने आई थी. रुपया निकालते समय बैंक में मौजूद दो अज्ञात महिलाएं उसकी रेकी कर रही थी.
जैसे ही वह रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकली तभी घात लगाए बैठी महिलाएं रुपयों का बैग छीनकर भागने का प्रयास करने लगी. शबाना ने फुर्ती दिखाते हुए रुपयों के बैग को पुनः छीन कर अपने कब्जे में किया. और मौके पर मौजूद स्थानियो और बैंक के गार्डों द्वारा महिलाओ को पकड़ कर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी घटना को अंजाम देने वाली दोनो महिलाओं और पीड़िता को अपने साथ पुलिस चौकी लेकर चले गए.
















Leave a Reply