कानपुर में बाप ने 11 साल की जुड़वां बेटियों को गला रेतकर मार डाला, हत्यारा गिरफ्तार

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पति को आज ही फांसी की सजा दे दी जाए: रोते हुए पत्नी ने कहा- मेरे पति को आज ही फांसी की सजा दे दी जाए. उसने बताया- 2014 में उनकी लव मैरिज हुई थी. शराब के नशे में पति रोज पीटता था। घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV कैमरे लगवाए हैं. मुझे कमरे में घुसने नहीं देता था. दोनों बेटियों को लेकर वह कमरे में रहता था. बाहर से ही मैं स्क्रीन पर उसके कमरे की फुटेज देखती थी. अक्सर कहता था कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा.

मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कंपनी है. वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के संग रहता था. रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है. यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो नाबालिग बच्चियों की हत्या कर दी गई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर दोनों मासूमों के शव लहूलुहान हालत में पाए गए.

घर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगवाए: त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर G4 फ्लैट शशि रंजन मिश्रा का है। फ्लैट के एंट्री गेट पर 2 कैमरे, घर के अंदर किचन, हॉल और दो बेडरूम में कैमरे लगे हैं. जुड़वा बेटियां घर के सामने ही मदर टेरेसा स्कूल में 5वीं में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में बेटा यूकेजी का छात्र था.

कैमरे लगवाने के सवाल पर पत्नी रेश्मा ने कहा- पता नहीं उन्होंने (पति) ने कैमरे क्यों लगवाए. ये मुझे नहीं पता। ये मेरे हसबैंड को ही पता होगा. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था. पल-पल निगरानी रखता था. इस वारदात के पीछे पुलिस इसे अहम वजह मान रही है.

कैमरे लगे इसी कमरे में हुई है वारदात

2014 में हमारी लव मैरिज हुई पत्नी रेशमा ने बताया- मैं बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली हूं. मेरे पति बिहार के रहने वाले हैं। कानपुर में मैं मेंस पार्लर में जॉब करती थी. इसी दौरान मेरी मुलाकात शशि रंजन मिश्रा से हुई. 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज की थी.

पति मुझसे कहते बेटे को लेकर कहीं चली जाओ: पत्नी ने बताया- शादी के बाद से थोड़ा माहौल बिगड़ा. ये मुझे मायके जाने नहीं देते थे. जब भी मायके जाना चाहती थी तब वो मेरे साथ मारपीट करते थे. हमेशा दारू पीकर आते थे, मारते-पीटते थे. हमेशा मुझसे कहते थे कि बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं दोनों बेटियों को पाल लूंगा.

मैं बाहर चली जाती तो घर भी नहीं आने देते थे. मैं बेटे को लेकर मायके चली गई थी। बेटियां को साथ नहीं ले जाने दिया था. फिर मुझसे बिना बेटियों के रहा नहीं गया, करीब 9 महीने बाद वापस ससुराल आई. हमेशा पति यही बोलता था कि मेरी मम्मी मर गई हैं. अब मैं भी मरना चाहता हूं। दोनों बेटी को साथ लेकर जाऊंगा। तुम अपने बेटे को पालना.

धारदार हथियार से वार के गहरे निशान: दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सने साक्ष्य और हत्या में इस्तेमाल हथियार के अवशेष संकलित किए हैं. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में कर रही है कि आखिर किस सनक या मजबूरी में वारदात को अंजाम दिया गया है.

रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले: डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले. परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था. डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी.

भारी पुलिस बल तैनात: शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *