फतेहपुर जनपद में बांदा-सागर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक डंपर खतौली गांव में सड़क किनारे बने कच्चे मकान में जा घुसा. इससे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हादसे में डंपर चालक, खलासी और मकान के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए.
फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को सामने से बांदा की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक कच्चे मकान में जा घुसा.
गनीमत रही कि घटना में डंपर चालक, खलासी और मकान के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई. मकान स्वामी योगेंद्र ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि डंपर के घर में घुसने से उनका कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. उन्होंने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है वहीं, बहुआ चौकी इंचार्ज अंबरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply