फतेहपुर में व्यापारी ने ट्रेन से कटकर लगाया मौत को गले, पिता बोले- कर्ज से था परेशान

Spread the love

फतेहपुर में कपड़ा व्यापारी अंशुमान गुप्ता ने व्यापार में घाटे और कर्ज से परेशान होकर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी. परिजनों ने आर्थिक तंगी को वजह बताया है, जबकि पुलिस ने युवक के नशे में होने और आत्महत्या करने की बात कही है.

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी अंशुमान गुप्ता (29) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के पास बीती रात मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया. पिता गंगासागर के अनुसार, अंशुमान पिछले लगभग दस वर्षों से कपड़े का व्यापार कर रहे थे, लेकिन कोरोना काल के बाद से उनका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था. लगातार घाटे के चलते उन पर कर्ज बढ़ता गया.

इसे वह चुका नहीं पा रहे थे. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कर्ज वसूली को लेकर बैंक एवं अन्य देनदारों का दबाव भी उन पर बना हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे. इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया.

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया मृतका शराब के नशे में था आत्महत्या किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *