फतेहपुर में गाजीपुर के भिटार मोहल्ले में युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.
कल्लू रैदास का पुत्र राहुल (18), जो पेशे से बाल कटिंग का काम करता था. गुरुवार सुबह रोज की तरह अपनी दुकान के लिए घर से निकला था. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की.
घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला: खोजबीन के दौरान राहुल का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जंगल में बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला. यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर गाजीपुर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई: मृतक के पिता कल्लू रैदास, मां इंद्रानी और भाई विजय, उमेश और ननकाई का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. इसके बाद रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply