फतेहपुर के खागा में चाक़ू की नोक पर गैंगरेप, लापरवाही बरतने में कोतवाल लाइन हाजिर

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के खागा में चाक़ू की नोक पर तीन लोगों द्वारा युवती से उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाये जाने का सनसनीख़ेज मामला सामने आया है जिसमे लापरवाही बरतने में खागा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक़ घटना 24 अप्रेल की है जिसमें युवती घूमने गई निकली थी. जंगल में युवती को बंधक बनाकर उसके साथ एक युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से दुष्कर्म किया था. दोनों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और 2500 ट्रांसफर कर लिए थे.

पीड़िता जब अपनी शिकायत लेकर खागा कोतवाली पहुंची तो उसे दो दिन से टरकाया गया. जब यह मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया.

उनकी जगह हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को खागा कोतवाल बनाया गया है. लाइन से अरुण चतुर्वेदी को हथगाम प्रभारी, किशनपुर से सत्यदेव गौतम व असोथर से धीरेंद्र ठाकुर थानाध्यक्ष पद से लाइन हाजिर किया है. वहीं निरीक्षक बच्चेलाल सरोज को किशनपुर थानाध्यक्ष, लाइन से निरीक्षक दिनेश शुक्ला को औंग, औंग से रामशंकर सरोज को असोथर थानाध्यक्ष बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *