पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू में स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है. साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस जांच में सामने आया कि देर रात सड़क हादसे के बाद तीनों होटल में रुके थे, सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई.
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के मोहल्ला लखनपुरवा निवासी दयाराम वर्मा ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा संदीप कुमार बिन्दकी में होटल मैनेजमेंट का काम करता था, वह शुक्रवार शाम अपनी ससुराल साढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी राजेंद्र के यहां पर आए थे, इस दौरान वह गांव के रहने वाले सर्वेश और आशीष के साथ निजी काम से बाइक से कानपुर गए थे.

मृतक संदीप कुमार
शनिवार सुबह बिधनू थाना क्षेत्र के थाना कठेरुआ स्थित क्षत्रीय पैलेस के oyo कमरे के अंदर उनके बेटे संदीप कुमार का शव बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था, बेड में खून लगा था, होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
देर रात सड़क हादसे की सूचना: पुलिस के मुताबिक युवक कानपुर से देर रात वापस अपनी सुसराल साथियों के साथ लौट रहा था, तभी बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए. राहगीरों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, देर रात पेट्रोलिंग टीम पहुंची तो घटनास्थल पर बाइक पड़ी थी, घायल नहीं मिले.

बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीनों नशे की हालत में झूमते हुए बाइक को छोड़कर ऑटो से क्षत्रिय oyo पर पहुंचे, जहां पर तीनों ने एक कमरा बुक किया, और सो गए.
साथियों ने होटल संचालक को दी जानकारी: शनिवार सुबह जब नशा उतरा तो साथी आशीष और सर्वेश की नींद खुली, उन्होंने जब संदीप को उठाने की कोशिश की तो पता चला कि संदीप की मौत हो चुकी है.दोनो साथियों ने होटल संचालक को घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने पुलिस के पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

बिधनू सीएचसी से दोनों घायल साथी भेजे गए घर: बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि देर रात सड़क हादसे में तीनों घायल हुए थे. पुलिस ने दोनों साथियों से पूछताछ करने के बाद दोनों को बिधनू सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है. डॉक्टर ने दोनों को उपचार कर घर भेज दिया है.
















Leave a Reply