कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 की मौत; 2 लोगों को बचाया गया

Spread the love

कौशांबी में रविवार सुबह 7 बजे अचानक एक मिट्टी का टीला ढहने से 5 लोग दब गए. हादसे में मां-बेटी समेत 3 की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू शुरू कराया.

हादसा उस समय हुआ, जब तालाब से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था. अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर नीचे आ गया. सभी नीचे दब गईं. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसा मंझनपुर तहसील के चाकथामा गांव में हुआ.

मंझनपुर तहसील के चाकथामा गांव में घर की पुताई के लिए करीब 5 लोग तालाब से मिट्टी खोद रहे थे. किनारे पर मिट्‌टी खोदते वक्त करीब 5 फीट सुरंग बन गई। सुरंग से लोग मिट्टी निकालकर बारी-बारी से ले जा रहे थे. अचानक मिट्‌टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा। इसमें 5 लोग नीचे दब गए.

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए. पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सीओ सदर सीवान सिंह, मंझनपुर थाना पुलिस और नारा चौकी की टीम मौके पर पहुंची. गांव वालों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। पांचों को बाहर निकाला.

हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों में गीता देवी (45) और उनकी बेटी अंकिता (8) बेटी शामिल है. तीसरी मृतक महिला की पहचान उत्तरा देवी (50) के तौर पर हुई। उत्तरा, गाती देवी की पड़ोसी थीं.

घायलों अमित कुमार (12) और जीतीया देवी (45) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका हाल जानने के लिए डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी सत्यनारायण प्रजापत भी पहुंचे. चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

मृतकों के परिवार में कौन-कौन? गीता के परिवार में एक भाई अमित है, जो साथ में मिट्टी खोदने गया था। एक बेटी शिवानी है, जो हादसे के समय घर पर थी. वहीं, मृतका के पति लल्लू मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं. मृतका उत्तरा देवी के पति नोखे लाल गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके दो बेटे- धीरेन्द्र और जितेन्द्र, दो बेटियां- आशा और रंजना हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *