उन्नाव में गंगा नहाने गए 5 दोस्त डूबे, तीन को बचा लिया; एक शव बरामद

Spread the love

उन्नाव में बुधवार शाम गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे ये युवक अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए. इस दौरान स्थानीय लोगों और नाविकों की सतर्कता से तीन युवकों की जान बचा ली गई, जबकि दो युवक बह गए. देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, वहीं दूसरे की तलाश जारी है. 

घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पांचों दोस्त गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे. नहाते समय वे धीरे-धीरे गहराई की ओर बढ़ गए और तेज बहाव में संतुलन खो बैठे. देखते ही देखते सभी युवक डूबने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

उन्नाव में बुधवार शाम गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे ये युवक अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए. इस दौरान स्थानीय लोगों और नाविकों की सतर्कता से तीन युवकों की जान बचा ली गई, जबकि दो युवक बह गए. देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, वहीं दूसरे की तलाश जारी है. 

घटना का पूरा ब्योरा: घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंदन घाट की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पांचों दोस्त गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे. नहाते समय वे धीरे-धीरे गहराई की ओर बढ़ गए और तेज बहाव में संतुलन खो बैठे. देखते ही देखते सभी युवक डूबने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

डूबने वाले युवकों की पहचान:  डूबने वाले युवकों की पहचान जालिमखेड़ा, थाना अचलगंज निवासी जीतू शर्मा (22) और आशीष गुप्ता (20) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कराया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

युवकों के डूबने से परिजनों में कोहराम
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जीतू शर्मा का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आशीष गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस और गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन घाट पर पहुंच गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया. 

स्थानीय लोगों ने की शिकायत: स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और लोग अक्सर बिना सावधानी के गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गंगा में नहाते समय सतर्कता बरतें और तेज बहाव या गहराई वाले हिस्सों से दूर रहें.

फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है और लापता युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *