पुनीत शुक्ला, कानपुर।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कानपुर में बिल्हौर के अरौल के पास सोमवार भोर पर सुबह एक डबल डेकर बस चालक को झपकी आने से वह आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में 11 लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक बस में सभी यात्री पटना से दिल्ली जा रहे थे. वहीं, ट्रक आरारोट लादकर पटना से टुंडला जा रहा था,

एसीपी बिल्हौर सुभाषचंद्र ने बताया कि सोमवार भोर पहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर एक डबल डेकर बस पटना से 40 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी. बस में अधिकतर श्रमिक थे. बस के आगे एक ट्रक पटना से आरारोट लादकर टुंडला जा रहा था. अचानक अरौल के पास बस चालक को झपकी आने से वह आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई. जिससे ट्रक पलट गया. और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे की सूचना पर एसीपी बिल्हौर सुभाषचंद्र इंस्पेक्टर अरौल जनार्दन यादव, एसआई ओमप्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे और युपिडा टीम की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा गया जहां से गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार कर कानपुर भेजा गया है. इंस्पेक्टर अरौल के मुताबिक हादसे में नीरज, बबलू, जीतेश, विकलेश, वीरपाल, सुदीप, भोले, रजत कुमार, विट्ट्ूपाल, निरंजन, प्रीती, आरिफ और अतुल आदि हैं जिसमें से हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के जिला मोतिहार के मधुवन थाना के ग्राम सहनवा के रहने वाले 25 वर्षीय बबलू और नीरज ने अपना दम तोड़ दिया.

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
















Leave a Reply