पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में रेप का शिकार हुई पीड़ित MSC छात्रा ने VIDEO जारी करके सुरक्षा की गुहार लगाई है. छात्रा ने कहा- मैं कानपुर नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हूं. मैंने यूपी पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. कोतवाली पुलिस ने मेरा मुकदमा दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अब उसे जमानत मिल चुकी है. आरोपी पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ और प्रभावशाली व्यक्ति है.
इस वजह से मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा है. मैं एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आई हूं. मैं SC समाज की लड़की हूं, मैं कानपुर पुलिस अधिकारियों से निवेदन करती हूं कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए.
19 जनवरी 2026 में हुई थी कॉन्स्टेबल से मुलाकात: काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही MSC छात्रा ने बताया- 19 जनवरी 2026 को वह आगरा परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन में अलीगढ़ के खैर के रहने वाले योगेंद्र सिंह से मुलाकात हुई, उसने खुद को यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बताया और कानपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने की जानकारी दी.
फिर योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर मेरा मोबाइल नंबर ले लिया. पीड़ित ने बताया- बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और उसकी मां से भी बात की.
22 फरवरी को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया और जबरन रेप किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया.
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी कॉन्स्टेबल ने इनकार कर दिया. साथ ही अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी थी.
14 अप्रैल को पीड़िता ने दर्ज कराई थी FIR: पीड़िता ने कोतवाली थाने में 14 अप्रैल को आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद उसे जमानत मिल गई.
















Leave a Reply