पुनीत शुक्ला, कानपुर।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सुबह 9.30 बजे कानपुर के उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें काफी गड़बड़ियां मिलीं, सबसे अहम् तो यह था कि दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा जो मरीजों को गुमराह कर रहे थे. यही नहीं 22 डॉक्टर सहित 32 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले जो यह दर्शाता है किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है. जांच में पता चला कि इन डॉक्टरों ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है. इस दौरान ओपीडी में देखने को मिला कि कई मरीज घंटों से इंतजार कर रहे और डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे है.
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने अनुपस्थित मिले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. डीएम सिंह ने सीएमएस उर्सला को किया निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर राखी जाए. यही नहीं उन्होंने CMS को यह भी सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दशा में बाहरी दवा न लिखी जाए औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी सिंह के साथ एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार भी साथ रहे.
डीएम ने ओपीडी में दिखाकर जा रही महिला से रोककर पूछा और उनका पर्चा देखा. तब सामने आया कि उर्सला के डॉक्टर बाहर की दवाएं भी लिख रहे हैं. इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बाहर से दवाएं लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इतना ही नहीं डीएम की टीम ने दो दलालों को भी मौके से पकड़ा. दोनों दलाल मरीजों को निजी अस्पताल में एडमिट कराने व रुपए लेकर अच्छा इलाज कराने समेत अन्य प्रलोभन देकर गुमराह कर रहे थे.
सीएमएस को फटकार: डीएम ने उर्सला के सीएमएस बाल चंद्र पाल को फटकार लगाते हुए व्यवस्था को बेहतर करने की चेतावनी दी. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि दलाल अस्पताल में नहीं भटकने चाहिए और डॉक्टरों का बाहर से दवा लिखवाने पर पूरी तरह से रोक लगा दीजिए. इसके साथ ही अनुपस्थित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का 1 दिन का वेतन काटने के साथ ही सभी से स्पष्टीकरण लेने का आदेश जारी किया है.
ये डॉक्टर ड्यूटी से थे नदारद: अनुपस्थित डॉक्टर में डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. प्रीती मेहता, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. आरसी यादव, डॉ. बीसी पॉल, डॉ. राजकिशोर, डॉ. एके कनौजिया, डॉ. बृजेंद्र कुमार शुक्ला, डॉ. सूरज शिवहरे, डॉ. अल्तमस खान, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अपूर्व गुप्ता, डॉ. गीता पोरवाल, बीके सिंह, आरपी गुप्ता, अरुणेश सिंह, पैरामेडिकल स्टाफ दयाशंकर, नीलू, अमित सोनकर, रजनीश समेत 32 कार्मिक अनुपस्थित मिले.
















Leave a Reply