बिल्हौर में मनचले ने बेटी को छेड़ा, मां ने गिरा-गिराकर पीटा; बोली-फिर छेड़ा तो हाथ काट डालूंगी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में एक मनचले ने अपनी मां के साथ जा रही किशोरी को छेड़ दिया. यह देखकर किशोरी की मां ने युवक को पकड़ लिया. उसे गिरा-गिरा कर पीटा. 20 सेकंड में तीन बार चप्पल से और चार बार लात से पीटा. सरेबाजार हुई इस पिटाई के दौरान मौके पर भीड़ लग गई. युवक की पिटाई के दौरान किसी ने भी महिला को रोका नहीं.

इस दौरान किसी ने इस मामले को माेबाइल से रिकॉर्ड कर लिया.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पूरा मंगलवार की शाम बिल्हौर कस्बे का है.पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

मंगलवार शाम बिल्हौर में जीटी रोड किनारे मां-बेटी पैदल जा रही थीं। बिल्हौर इंटर कॉलेज के सामने से गुजरने के दौरान गामा गारमेंट्स के पास एक युवक ने बेटी को छेड़ दिया। किशोरी ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। युवक उसकी मां से माफी मांगने लगा। लेकिन महिला ने युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसको गिरा दिया। उसके बाल नोचते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पहले तो चप्पल से पीटा। उसके बाद लात से पीटने लगी। उसके चेहरे, छाती और पेट पर लात से मारा। इस दौरान वह गुस्से में कहती रही कि महिला देखकर कमजोर समझ लिया। अगर किसी बच्ची को छेड़ा तो हाथ काट डालूंगी। इस दौरान आसपास दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

मौका पाते ही भागा, लोग पहचान नहीं सके: पिटाई के बीच ही युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला. इसके बाद मां-बेटी भी वहां से चली गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में दिख रहा था. वह कौन है, इसकी पहचान नहीं हो सकी है.

बिल्हौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *