नशे में धुत 3 रईसजादों की तेज रफ्तार कार VIP रोड पर टक्कर मारते हुए पलटी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
गुरुवार देर रात कानपुर की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार कहर एक बार फिर देखने को मिला. नशे में धुत रईसजादों की आई–20 कार ने ग्रीनपार्क चौराहे के पास वैगनआर को टक्कर मारते हुए पलट गई, गनीमत रही कि हादसे में वैगनआर सवार सभी लोग बाल–बाल गए. कार बनवाने की बात कहने पर रईसजादे युवक से मारपीट पर आमादा हो गए. पीड़ित ने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की.

पीड़ित परिवार संग लौट रहे थे: हरबंश मोहाल निवासी अमन जायसवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1:30 बजे अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे, सिक्का चौराहे से होते हुए वह ग्रीनपार्क चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी रेव–3 की ओर से एक तेज रफ्तार आई–20 कार (UP 78GH 7546) आई, उनकी वैगनआर कार को टक्कर मारते हुए पलट गई. वैगनआर में सवार परिवार हादसे में बाल–बाल बच गया, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

तीनों युवक नशे में धुत थे: हादसे के बार मौके पर राहगीर पहुंचे और तीन युवकों को कार से बाहर निकाला, अमन के मुताबिक कार सवार तीनों युवक नशे में धुत थे. कार बनवाने की बात कहने पर तीनों युवक मारपीट करने पर उतारू हो गए, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी डॉयल–112 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को थाने लेकर पहुंची। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कार चालक की ओर से तहरीर मिली है, मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *