पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में कोचिंग के अंदर संचालक का खून से लथपथ शव मिला. वह रविवार रात को IPL मैच का फाइनल देखने की बात कहकर कोचिंग में रूके थे. सोमवार सुबह जब छात्र कोचिंग पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई.
छात्रों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोचिंग संचालक के चेहरे पर चोट के निशान मिले. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं घटना की सूचना पर भाई विकास गुप्ता पहुंचे. उन्होंने कहा- मेरे भाई की लूटपाट के बाद हत्या की गई है. पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है.
10 साल से लिए थे कोचिंग इंस्टीट्यूट की फ्रेंचाइजी: यशोदा नगर के रहने वाल प्रकाश चंद्र गुप्ता (47) डाटा एक्सपर्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते थे. नवाबगंज के विष्णुपुरी में उनके पास 10 साल से कोचिंग की फ्रेंचाइजी थी.
छोटे भाई विकास गुप्ता ने बताया- रविवार शाम को भाई ने प्रकाश चंद्र गुप्ता ने फोन किया. उन्होंने कहा- आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL मैच का फाइनल है. मैं मैच देखकर आऊंगा लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी देर रात तक नहीं लौटे.
सुबह करीब 9 बजे छात्र कोचिंग पहुंचे तो उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. शव पड़ा देख घबराए छात्रों ने घटना की जानकारी डॉयल–112 पर दी.
भाई ने कहा- लूटपाट के बाद हत्या की गई: छोटे भाई विकास गुप्ता ने बताया- जब मैं कोचिंग पहुंचा तो देखा ऑफिस का सामान टूटा पड़ा था. उसे घसीटकर अंदर कमरे में ले जाया गया है. चेन और ब्रेसलेट के साथ फोन गायब है. उसके आंख और मुंह पर चोट है. पूरा चेहरा नीला पड़ा है. मुझे लूटपाट का कारण लग रहा है.
आंख के ऊपर मिले चोट के निशान: डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान था, मुंह से खून बह रहा था. कोचिंग संचालक डायबिटीज के मरीज थे और शराब के लती थे. उनका कई साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है.
मृतक के पास से पर्स और घड़ी बरामद हुई है, पर्स में 15 हजार कैश मिला है. शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा, घटना के खुलासे के लिए एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं.















Leave a Reply