कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहा था. तभी अचानक गोली चल गई, जो युवती के पेट में लगी. गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन तत्काल हैलट लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि बारासिरोही निवासी विनय तिवारी मंगलवार सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई. सामने बैठी उनकी बेटी अनुपमा तिवारी (22) के हाथ को छूते हुए गोली पेट में जा लगी

हैलट अस्पताल में पुलिस को जानकारी देते हुआ सम्बंधित स्टाफ
गोली लगते ही घर में अफरातफरी मच गई. बड़ी बहन पायल और अन्य परिजन आनन-फानन अनुपमा को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया. हैलट अस्पताल के ईएमओ डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है. कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
















Leave a Reply