पनकी में चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बुधवार को एलएमएल चौराहे पर छह महीने पुरानी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सवार ने कूदकर अपनी जान बचा ली.

जानकारी के अनुसार, पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्रा ने करीब छह महीने पहले ही नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी. बुधवार को वह अपनी स्कूटी से घर से कंपनी जा रहे थे तभी एलएमएल चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक स्कूटी में से धुआं निकलने लगा.

वीरेंद्र जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वीरेंद्र को संभलने का मौका भी नहीं मिला. राहगीरों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *