महाराजपुर में किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या, आधा दर्जन हिरासत में

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के महाराजपुर में किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. किसान अपने घर से करीब 60 मीटर दूर मंदिर में सो रहा था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर के किशनपुर गाँव निवासी कालीशंकर निषाद किसान थे. परिजनों ने बताया कि वह घर से करीब 60 मीटर दूर मंदिर में सो रहे थे. बुधवार रात करीब 11 बजे उनकी धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मौके से गुजर रही एक महिला ने कालीशंकर का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की.

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही पूछताछ के आधार पर गांव के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द की हत्यारोपितो को गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि परिजनों ने गांव एवं परिवार के ही छह व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त करते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है. नामजद छह व्यक्तियों में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है. प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *