रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई. मलवां थाना क्षेत्र में कानपुर से प्रयागराज जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन यात्री भी घायल हुए हैं.
यह हादसा नशेमन होटल के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. सूचना मिलते ही मलवां थाना पुलिस, स्थानीय लोग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बस। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को यात्रा के दौरान झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था। थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हाइवे किनारे खड़े ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मृतक बस चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
















Leave a Reply